संदेश

फेसबुक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फेसबुक के 3 नये फीचर्स

चित्र
नमस्कार मित्रों , एक लम्बे अंतराल बाद पोस्ट लिख रहा हूँ, आपको जरुर पसंद आएगा आज का आलेख । तो चलते हैं आज के आलेख की और । फेसबुक ने हाल ही में तीन फीचर्स पेश कियें हैं जिनकी सहायता से यूजर्स को बहुत फायदा होने वाला है । नये फीचर्स के अनुसार आप अपने विडिओ और फोटो बाद में देखने के लिए सेव कर सकते हैं । वॉइस पोस्ट भी कर सकते हैं, इसकी कमी बहुत खल रही थी, मैंने कुछ दिनों पहले फेसबूक पर इस तरह का स्टेट्स भी लिखा था । ये सभी नये फीचर्स सबसे पहले हम भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे ।  ये हैं नये 3 फीचर्स -: 1. वॉइस पोस्ट :- यूजर्स स्टोरी के साथ वोईस नोट पोस्ट कर पाएंगे साथ ही मोबाईल में सेव्ड इमेज जोड़ पाएंगे, और ये वोईस पोस्ट न्यूज फीड में भी शेयर कर पाएंगे ।  2. स्टोरी आर्काइव :- यूजर्स स्टोरी बाद में देखने या शेयर करने के लिए सेव कर सकेंगे । साथ ही सेव नहीं करने का विकल्प भी होगा ।  3. फेसबुक क्लाउड :- फोन में स्टोरेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए फेसबुक फोटोज और विडिओ सेव करने के लिए यह फीचर लाया गया है ।  इसकी सहायता से फेसबुक कैमरे से ली गयी फोटो औ...

ट्विटर या फेसबुक पर कीजिये फ्यूचर मैसेज शेड्यूल।

चित्र
Schedule-facebook-twitter नमस्कार मित्रों, आजकल फेसबुक या ट्विटर को रेगुलर अपडेट करना यूथ वर्ग की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में यदि इंटरनेट से दूर रहना पड़े, तो उन्हें बड़ी मुश्किल होती है। ऐसी समस्या का समाधान कुछ वेबसाइट के पास है। इन वेबसाइट के जरिये अपने फेसबुक या ट्विटर अपडेट्स को आसानी से शेड्यूल किया जा सकता है। नीचे ऐसी ही कुछ वेबसाइट की जानकारी दी जा रही है, जिनके जरिये आप फेसबुक या ट्विटर अपडेट्स को शेड्यूल किया जा सकता है। ऐसे करें अपडेट्स को शेड्यूल। इसके लिए सबसे पहले आपको इनमे से किसी एक वेबसाइट पर जाना होगा-: laterbro.com tweetdeck.com socialtomorrow.com इसके बाद आपको इन वेबसाइट पर अपने फेसबुक या ट्विटर अकाउंट पर लोगिन करना होगा। एक बार अगर आप इन वेबसाइट को अकाउंट एक्सेस करने की परमिशन दे देंगे, तो उसके बाद ये आपकी अपडेट्स को मनचाही तारीख और समय पर भेजने को तेयार होंगी। अपडेट को टाइप करने के बाद आपको केवल यह जानकारी देनी होती है कि इसे कब भेजना है। बाकी काम ये साईट खुद कर देगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी कमेन्ट के माध्यम से जरुर बताएं। अगर आपको ये...

समयावधि पूरी होने के बाद भी बदलें अपना फेसबुक प्रोफाइल नेम।

चित्र
नमस्कार मित्रों, बहुत से फेसबुक यूजर को ये समस्या रहती है की वो अपना प्रोफाइल नेम बदलना चाहते है लेकिन बदल नहीं पाते,क्योंकि फेसबुक के नियम और शर्तों अनुसार आपके प्रोफाइल नेम को बदलने की अनुमति सिर्फ 5 बार मिलती है। और कई बार ऐसा होता है की आपने नई आईडी बनाई और अपना प्रोफाइल नेम किसी स्पेशल करेक्टर में लिख दिया तो वो नाम आपका स्थाई रह जाता है क्योंकि ऐसे नाम फेसबुक की शर्तों के अनुसार फेक होते हैं। अब आपका नाम बदलने में परेशानी हो रही है तो उपरोक्त कारणों में से एक कारण हो सकता है। वैसे फेसबुक में हर चीज की एक लिमिट है जैसे -: यूजर नेम आप 1 बार ही बदल सकते हैं चांहे वो ग्रुप का यूजर नेम हो या पेज का यूजर नेम हो। 200 लाइक होने के बाद आप पेज का नाम नहीं बदल सकते। ऐसा कुछ फेसबुक के नियम और शर्तों में लिखा हुआ है। चलो छोड़ो यार इस बात को, हम मुख्य बिंदु पर आते हैं,कि फेसबुक प्रोफाइल नेम को लिमिट पूरी होने के बाद भी कैसे बदला जाए। तो इसके लिए आपको यहाँ क्लिक करना होगा, इसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें एक फॉर्म होगा। उस फॉर्म को भरें अपनी सारी जानकारी सही लिखें और फोटो वेरिफिकेशन के लिए ...

अपने फेसबुक पेज को बनाये वेबसाइट

चित्र
नमस्कार मित्रों, क्या आपने फेसबुक पर पेज बना रखा है, यदि हाँ तो उस पेज को आप आसानी से वेबसाइट में बदल सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं है।  अंतर्जाल पर ऐसी ढेरों साईट मौजूद है जिसके जरिये आप अपने फेसबुक पेज को वेबसाइट में बदल सकते है। लेकिन सबसे आसान तरीका साईट फ्लाई नामक वेबसाइट का है। अपने फेसबुक पेज को वेबसाइट में बदलने के लिए यहाँ क्लीक करें। अब यहाँ आपको फेसबुक अकाउंट से लोगिन करना पड़ेगा। इसके बाद आप अपने उस फेसबुक पेज को चुनिए जिसे आप वेबसाइट में बदलना चाहते है।  फिर कुछ ही देर में आपका पेज वेबसाइट के रूप में बदल जायेगा, यहाँ आप वेबसाइट को एडिट भी कर सकते हैं, अच्छे-अच्छे डिजायन भी चुन सकते हैं। मैंने एक पेज की वेबसाइट बनाकर देखी है बहुत अच्छी बनती है। तो आप भी अभी अपने फेसबुक पेज को वेबसाइट बना लें। अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और फेसबुक पर ताजा अपडेट पाने के लिए ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज  लाइक करें.. धन्यवाद।

फेसबुक चेट और स्टेट्स के लिए स्माइली कोड

चित्र
नमस्कार मित्रों, इतने दिनों मैं अपने व्यक्तिगत काम में व्यस्त था इसलिए समय नहीं निकाल पाया आज फ्री होते ही आपके लिए लाया हूँ फेसबुक से सबंधित आई मैजिक।  आज के समय फेसबुक अमूमन सभी इस्तेमाल करते है, और फेसबुक चेट का भी, और चेट में स्माइली का बहुत बड़ा योगदान होता है, जो बात हम लिखकर कहना चाहते है. वो बात हम स्माइली के जरिये जाहिर कर सकते है। वैसे फेसबुक चेट में स्माइली का ऑप्सन भी है लेकिन कुछ और भी कोड है जो निम्न चित्रानुसार है, ध्यान से देखने के लिए कृपया तस्वीर को सेव करें और फिर देखें। fb chat code दूसरी बात आप अपनी तस्वीर को भी स्माइली के रूप में  इस्तेमाल कर सकते है, इसके लिए आपको यहाँ क्लीक करके एक वेबसाइट पर जाना होगा।  इसके बाद अपनी मनपसंद तस्वीर अपलोड करे, इसके बाद आपको एक कोड प्राप्त होगा उसे आप फेसबुक चेट में पेस्ट करें, और अपनी मनपसंद स्माइली को इस्तेमाल कर मित्रों को आश्चर्य में डालें। और यदि आप फेसबुक स्टेट्स में भी कोई स्माइली डालना चाहते हैं तो निम्न कोड इस्तेमाल करें.. उदाहरण के लिए आप Alt की दबाएँ रखें और उसके साथ 1 दबाएँ फिर Alt की को छोड़ दे...

फेसबुक अकाउंट को सेफ रखने का आसान सा उपाय

चित्र
Facebook  आजकल फेसबुक पर हेकर्स का आंतक सा छा रहा है इसलिए आपने अकाउंट को सेफ रखने के लिए मैं कुछ टिप्स बता रहा हूँ, आप भी सोचेंगे आजकल फेसबुक से सम्बन्धित हि पोस्ट क्यों हो रही है इस ब्लॉग पर, लेकिन मैं बताना चाहुगा की ये मुझसे किसी दोस्त ने पूछा था फेसबुक सेफ्टी के बारे में।  मैंने सोचा इस पर एक पोस्ट हो जाये, अब जितना मुझे पता है उतना तो बता हि सकता हूँ। वैसे इसके बारे कुछ महीनो पहले भी बताया था। अपने अकाउंट को सेफ रखने के उपाय       सबसे पहली बात भूल कर भी किसी सरल से पासवर्ड का उपयोग मत करे। विश्व में प्रचलित कॉमन पासवर्ड निम्न है -: password,  123456qwerty,  12345678,  abc123,  qwerty,  monkey,   letmein,  dragon,  111111,  baseball,   iloveyou,   trustno1,  123456,   sunshine,  master,  123123,  welcome,  shadow,  ashley,  football,  jesus,  michael,  ninja,  mustang,  password1...

फेसबुक पर GIF इमेज कैसे पोस्ट करें?

चित्र
सबको पता है की फेसबुक पर ज्यादातर पोस्ट की जाने वाली तस्वीरे jpg, jpeg, png आदि फोर्मेट में हि होती है, लेकिन यदि आप पोस्ट में GIF इमेज का प्रयोग करना चाहते हँ तो नहीं कर पाते GIF (Graphical Interchange Format)एनिमेटेड इमेज को कहा जाता है, यदि आप इसका प्रयोग फेसबुक पर करना कहते है  तो निम्न तरीका अपनाएं... 1. सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को लोगिन करे और एनिमेटेड-पिक्चर एप्लीकेशन का पेज ओपन करें

लोकप्रिय उपकरणों (Devices) से कीजिये फेसबुक स्टेट्स अद्यतन (Update)

चित्र
Facebook   क्या आप कुछ नया करना चाहते हैं, अपने फेसबुक दोस्तों को आश्चर्य में डालना चाहते है, तो कीजिये अपना स्टेट्स अपडेट लोकप्रिय डिवाइस के माध्यम से, इसके लिए आपको कोई डिवाइस नहीं खरीदनी पडेगी बस कुछ कोड से आपका काम हो जायेगा, जैसे यदि आप अपना स्टेट्स ब्लेक बेरी (BlackBerry) से अपडेट करना चाहते है तो सबसे पहले फेसबुक लोगिन करें फिर एड्रेस बार में निम्न एड्रेस पेस्ट करे और जहाँ YourAppID Here लिखा हुआ है वहाँ BlackBerry का कोड लगाये, BlackBerry का कोड नीचे दिया गया है, इसके बाद एंटर बटन दबा दें, फिर जो स्क्रीन आपके सामने आएगी उससे आप अपना स्टेट्स अपडेट करें, http://www.facebook.com/dialog/feed?app_id= YourAppID Here &redirect_uri=https://www.facebook.com&to=&display=touch यदि आप मित्र को कोई मेसेज भेजना चाहते है तो निम्न एड्रेस इस्तेमाल करे. http://www.facebook.com/connect/prompt_feed.php?preview=true&display=touch&api_key= YourAppID &target_id= UserID यहाँ YourAppID में आप निम्न मे से कोई भी डाल सकते है और जहाँ UserID लिखा हुआ है वहां में अपन...

इस ट्रिक से कीजिये अपने फेसबुक का स्टेट्स अद्यतन (अपडेट) वो भी रिक्त (ईम्प्टी)

चित्र
क्या आप कुछ अलग करना चाहते हैं??? आप अपने मित्रों को इस छोटी सी ट्रिक से आश्चर्य में डाल सकते हैं!!! इस ट्रिक से कीजिये अपने फेसबुक का स्टेट्स अद्यतन (अपडेट) वो भी रिक्त (ईम्प्टी) सबसे पहले अपने खाते में प्रवेश(लॉग इन) कीजिये फिर स्टेट्स अपडेट में जाईये.... फिर alt की को कीबोर्ड से दबाये रखें और लिखे 0173 फिर alt की को छोड़ दें... अब post बटन पर क्लीक कर दें... आप देखेंगे की आपका स्टेट्स रिक्त अद्यतन हुआ है.. यही ट्रिक फेसबुक पर आप कमेन्ट करते हुए भी आजमा सकते हैं.. कैसी लगी आपको ये ट्रिक.....

क्यों होते हैं फेसबुक प्रोफाइल हैक?

चित्र
इन दिनों फेसबुक यूजर्स के लिए हैकिंग की समस्या आम हो गई है। पिछले दिनों बेंगलुरु में तकरीबन दो लाख फेसबुक यूजर्स इसके शिकार हुए हैं। ज्यादातर फेसबुक यूजर की समस्या है कि या तो उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है या उनकी वॉल पर किसी ने कोई भी सामग्री पोस्ट कर दी है। अकाउंट हैक की कोशिश उन यूजर के साथ ज्यादा हो रही है जिन्हें कम्प्यूटर का बेसिक नॉलेज कम है या जो अपना पासवर्ड बदलते ही नहीं हैं। विशेषज्ञों की राय है कि इन समस्याओं से बचने के लिए कम्प्यूटर का बेसिक नॉलेज रखना जरूरी है ताकि कोई भी वायरस या गलत सामग्री को खोलने से पहले आप एक बार जरूर सोचें। अकाउंट हैक होने के मामले ज्यादा दूसरे का अकाउंट हैक करने जैसे मामले इन दिनों ज्यादा होने लगे हैं। इसमें दो चीजें मुख्य हैं- पहला किसी व्यक्ति का अकाउंट बना हुआ है और कोई अन्य व्यक्ति उसके अकाउंट पर अश्लील फोटो या मैसेज डाल देता है। या फिर दूसरे व्यक्ति के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाना। लोग फर्जी आईडी बनाकर दोस्तों को जो़ड़ने का प्रयास करते हैं और जब ज्यादा दोस्त जु़ड़ जाते हैं तो फिर उन्हें अश्लील फोटो और मैसेज डाल देते हैं। इससे आप...