गूगल सर्च इंजन का सही उपयोग कैसे करें
Google Search Engine का लोगो आज हम में से ज़्यादातर लोग Google का इस्तेमाल रोज़ करते हैं, लेकिन अक्सर सिर्फ सवाल टाइप करने तक ही सीमित रहते हैं। जबकि Google Search Engine सिर्फ जानकारी ढूंढने का जरिया नहीं, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट टूल है जिसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह कैलकुलेटर, कन्वर्टर, टाइम-फाइंडर और बहुत कुछ बन सकता है। इस पोस्ट में उसी Google को थोड़ा समझने और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की बात की गई है। गूगल सर्च इंजिन को केलकुलेटर के तौर पर प्रयोग करें सर्च बॉक्स में कोई भी गणितीय एक्सप्रेसन टाइप करें जैसे कि – 5*23 + 3*44 – 87 [गूगल सर्च इंजन जोड़ (+), घटाना (-), गुणा (*), भाग (/), घात (^), और वर्गमूल (sqrt) की गणना कर सकता है।] आज के समय के कुछ नए उदाहरण आज Google सिर्फ टाइप करने तक सीमित नहीं है। अब आप Voice Search के ज़रिये बोलकर सवाल पूछ सकते हैं, जैसे “आज दिल्ली का मौसम कैसा है” या “भारत में अभी कितना समय है”। इसके अलावा कई सवालों के जवाब Google सीधे ऊपर ही दिखा देता है, जिससे अलग-अलग वेबसाइट खोलने की ज़रूरत नहीं पड़ती। आज Google में आप सीधे तुलना भी कर ...