संदेश

Internet लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Google Chrome क्या है? फीचर्स, फायदे, कमियाँ और Chrome vs Firefox तुलना

चित्र
Google Chrome एक तेज, सुरक्षित और लोकप्रिय वेब ब्राउज़र है जो Windows, Android और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। Google Chrome क्या है? फीचर्स, फायदे, कमियाँ और पूरा परिचय नमस्कार मित्रों, आज बात करते हैं दुनिया के सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउज़र Google Chrome के बारे में। इंटरनेट चलाने के लिए जिस सॉफ्टवेयर का हम रोज़ इस्तेमाल करते हैं, उसे वेब ब्राउज़र कहते हैं, और वर्तमान समय में Chrome सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला ब्राउज़र है। लेकिन सवाल यह है कि Google Chrome आखिर है क्या? यह इतना लोकप्रिय क्यों है? और क्या यह हर यूज़र के लिए सही विकल्प है? इस लेख में हम Chrome को सरल भाषा में पूरी तरह समझेंगे। Google Chrome क्या है? Google Chrome एक वेब ब्राउज़र है जिसे Google ने 2008 में लॉन्च किया था। इसका उपयोग इंटरनेट पर वेबसाइट खोलने, वीडियो देखने, ऑनलाइन काम करने और वेब ऐप्स चलाने के लिए किया जाता है। Chrome Windows, Mac, Linux, Android और iOS सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अगर आप जानना चाहते हैं कि वेब ब्राउज़र असल में कैसे काम करता है, तो हमारी यह पोस्ट भी पढ़ें: Web Browser क्या ह...

ऑनलाइन फ्रॉड कैसे होते हैं और उनसे कैसे बचें | पूरी जानकारी हिंदी में

चित्र
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है ऑनलाइन फ्रॉड कैसे होते हैं और उनसे कैसे बचें नमस्कार मित्रों, आज इंटरनेट हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। बिल, बैंक, खरीदारी, नौकरी, दोस्ती सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। लेकिन जैसे जैसे सुविधा बढ़ी है, वैसे वैसे धोखाधड़ी के तरीके भी बढ़े हैं। ऑनलाइन फ्रॉड अब फिल्मों जैसी चीज़ नहीं रही। यह आम लोगों के साथ, रोज़ हो रहा है। और ज़्यादातर मामलों में गलती सिस्टम की नहीं, हमारी जानकारी की कमी की होती है। इस लेख में हम यह समझेंगे कि ऑनलाइन फ्रॉड कैसे होते हैं और उनसे बचने के लिए हमें क्या क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए। ऑनलाइन फ्रॉड क्या होता है ऑनलाइन फ्रॉड का मतलब है आपसे झूठ, लालच या डर के ज़रिए आपकी जानकारी या पैसा निकाल लेना। यह फ्रॉड कॉल से भी हो सकता है, मैसेज से भी, ईमेल से भी और वेबसाइट के ज़रिए भी। कई बार हमें पता भी नहीं चलता और हम खुद ही सामने वाले को जानकारी दे देते हैं। फ्रॉड करने वाले किस चीज़ का फायदा उठाते हैं ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले तीन चीज़ों का सबसे ज़्यादा फायदा उठाते हैं। पहला डर, जैसे अकाउंट बंद हो जाएगा या ...

Internet और Intranet क्या है और इनमें क्या अंतर है

चित्र
Internet और Intranet का उपयोग और उनके बीच का अंतर नमस्कार मित्रों, स्वागत है आपका अपना अंतर्जाल पर। आज हम Internet और Intranet के बारे में जानेंगे। अक्सर लोग Internet तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन Intranet के बारे में कम ही जानते हैं। इस लेख में हम सरल भाषा में समझेंगे कि Internet और Intranet क्या होते हैं और इनमें क्या फर्क है। Internet क्या है Internet एक वैश्विक नेटवर्क है, जो पूरी दुनिया के कंप्यूटर और सर्वर को आपस में जोड़ता है। Internet के ज़रिये हम वेबसाइट देखते हैं, ईमेल भेजते हैं, सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, ऑनलाइन पढ़ते हैं और काम करते हैं। आज Internet हमारे रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुका है। मोबाइल, कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी और कई दूसरे उपकरण Internet से जुड़े होते हैं। Google , Facebook, WhatsApp , YouTube और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सेवाएँ Internet पर ही चलती हैं। Intranet क्या है Intranet एक निजी नेटवर्क होता है, जिसे किसी संस्था, कंपनी, स्कूल या ऑफिस के अंदर इस्तेमाल किया जाता है। यह Internet की तरह ही काम करता है, लेकिन इसे आम लोग इस्तेमाल नहीं कर सकते। Intranet का उपय...

Best Android Browser 2026: सुरक्षित, तेज और प्राइवेसी फोकस ब्राउज़र गाइड

चित्र
Android के लिए सुरक्षित, तेज और प्राइवेसी फोकस ब्राउज़र विकल्प Unique Android Browser: सिर्फ वेबसाइट खोलने के लिए नहीं, स्मार्ट इंटरनेट के लिए नमस्कार मित्रों, आज हम Android ब्राउज़र की उस दुनिया में चलेंगे जो सामान्य उपयोग से कहीं आगे है। आज का ब्राउज़र सिर्फ वेब पेज देखने का माध्यम नहीं रहा। यह आपकी प्राइवेसी की रक्षा करता है, ट्रैकर्स रोकता है, डेटा बचाता है, AI की मदद से खोज को बेहतर बनाता है और कई बार तो VPN भी देता है। यह लेख समय-समय पर अपडेट किया जाता है ताकि Android ब्राउज़र से जुड़ी जानकारी आज के समय के अनुसार बनी रहे। अगर आप अभी भी सिर्फ डिफॉल्ट ब्राउज़र पर निर्भर हैं, तो संभव है आप इंटरनेट का पूरा फायदा नहीं उठा रहे। इस लेख में जानेंगे कि यूनिक Android ब्राउज़र क्या होते हैं, उनमें क्या खास है, कौन सा किसके लिए बेहतर है और आपको किस आधार पर चुनाव करना चाहिए। अगर आप ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं तो ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें यह लेख भी जरूर पढ़ें। ब्राउज़र क्या करता है और यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है? ब्राउज़र वह सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से हम इंटरनेट पर वेबसाइट, वीडियो,...

Mozilla Firefox क्या है? Firefox Quantum से आज तक का सफर और Chrome से तुलना

चित्र
Mozilla Firefox ब्राउज़र: तेज और सुरक्षित इंटरनेट ब्राउज़िंग Mozilla Firefox क्या है? Firefox Quantum से लेकर आज तक का सफर नमस्कार मित्रों, आज बात करते हैं एक ऐसे वेब ब्राउज़र की जिसने इंटरनेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है – Mozilla Firefox। कुछ साल पहले Firefox Quantum के नाम से इसका बड़ा अपडेट आया था जिसने इसकी स्पीड और डिज़ाइन दोनों बदल दिए थे। लेकिन अब सवाल यह है कि आज के समय में Firefox कहाँ खड़ा है और क्या यह अब भी Chrome का मजबूत विकल्प है? Firefox Quantum क्या था? साल 2017 में Mozilla ने Firefox Quantum लॉन्च किया था। यह सिर्फ एक सामान्य अपडेट नहीं था बल्कि पूरे ब्राउज़र इंजन में बड़ा बदलाव था। नया Quantum इंजन तेज, हल्का और बेहतर memory management वाला था। उस समय Firefox ने दावा किया था कि यह Chrome से कम RAM इस्तेमाल करेगा और पेज लोडिंग स्पीड बेहतर होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि वेब ब्राउज़र क्या होता है, तो यह लेख पढ़ें: Web Browser क्या होता है? आज का Firefox कितना बदला है? आज Firefox लगातार अपडेट होता रहता है। इसमें कई नई सुविधाएँ जुड़ चुकी हैं: En...

Google Tricks और Smart Search Features: मज़ेदार और उपयोगी तरीका

चित्र
Google के मज़ेदार ट्रिक्स और आज के smart search features का उदाहरण यह मज़ेदार Google tricks वाला लेख 2012 में लिखा गया था। नीचे modern search features के बारे में जानकारी है। मित्रों गूगल, जो कि इन्टरनेट में उपलब्ध जानकारी को खोज-खोज कर हमें आसानी के साथ दिखाता है, गूगल को एक प्रमुख सर्च इंजिन के रूप में जाना जाता है। किन्तु इन्टरनेट की सबसे बड़ी विज्ञापन कम्पनी गूगल महज एक सर्च इन्जिन ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ है। गूगल के हास-परिहास के कुछ उदाहरण यहाँ पर प्रस्तुत कर रहा हूँ। अंग्रेजी के ‘Tilt’ शब्द का अर्थ होता है झुकाना। अब आप गूगल सर्च में Tilt शब्द को टाइप करके खोजें तो गूगल परिणामों को झुका हुआ याने कि तिरछा दिखा कर यह भी बता देता है कि झुकाना क्या होता है। इसी प्रकार से अंग्रेजी के Askew शब्द, जिसका अर्थ टेढ़ा या तिरछा होता है, को खोजने से भी परिणाम तिरछे आते हैं। आप गूगल में Do a barrel roll, याने कि बेलन की तरह घुमा कर दिखाओ, टाइप करके खोज कर देखिए। परिणाम आते ही पहले एक गोल चक्कर लगाएँगे। लेकिन ये सब गूगल क्रोम ब्राउज़र में ही होता है आप ट्राय करके देखे । बहुत मजेदार ट्...