Android फोन स्लो क्यों हो जाता है और कैसे ठीक करें
Android फोन की स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके Android फोन की स्पीड कम होने के कारण और समाधान नमस्कार मित्रों, स्वागत है आपका अपना अंतर्जाल पर। कई बार ऐसा होता है कि नया Android फोन कुछ महीनों बाद ही स्लो चलने लगता है। ऐप खुलने में समय लेते हैं, फोन हैंग होने लगता है और कभी-कभी अपने आप रुक भी जाता है। ऐसे में ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि शायद फोन खराब हो गया है, जबकि असल में इसके पीछे कुछ सामान्य कारण होते हैं। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Android फोन स्लो क्यों हो जाता है और बिना किसी तकनीकी झंझट के इसे कैसे ठीक किया जा सकता है। Android फोन स्लो होने के मुख्य कारण स्टोरेज फुल होना जब फोन की इंटरनल स्टोरेज लगभग भर जाती है, तो सिस्टम को काम करने की जगह नहीं मिलती। इससे फोन की स्पीड अपने आप कम हो जाती है। ज्यादा ऐप्स इंस्टॉल होना फोन में बहुत सारे ऐप्स इंस्टॉल होने से RAM पर दबाव बढ़ता है। कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे फोन स्लो हो जाता है। कैश और जंक फाइल्स ऐप्स इस्तेमाल करते समय कैश फाइल्स बनती रहती हैं। समय के साथ ये फाइल्स जमा होकर फोन की परफॉर्मेंस को प्रभावित करती हैं...