8 साल बाद ब्लॉगिंग में वापसी | टेक, SEO और AdSense का नया सफर
आठ साल बाद टेक ब्लॉगिंग में नई शुरुआत Blogging Comeback: 2012 से 2026 तक, 2G से 5G का सफर यह सिर्फ एक पोस्ट नहीं है। यह मेरी 2012 blogging journey का अगला अध्याय है। 2012 में जब मैंने यह हिंदी टेक ब्लॉग शुरू किया था, तब देश 2G से 3G की तरफ बढ़ रहा था। ब्लॉगिंग का दौर अलग था। लोग गूगल पर सवाल पूछते थे और ब्लॉग पढ़कर जवाब ढूंढते थे। उसी समय मैंने भी अपना hindi tech blog शुरू किया। SEO सीखना, AdSense समझना, टेम्पलेट बदलना, HTML से प्रयोग करना, यही मेरी दुनिया थी। 2012 से 2018 तक लगातार लिखा। सीखा, गिरा, संभला। Google अपडेट्स का असर देखा। कभी ट्रैफिक बढ़ा, कभी गिरा। उसी दौर में SEO and AdSense in Hindi को समझने की कोशिश की। धीरे धीरे यह साफ हुआ कि ब्लॉगिंग शॉर्टकट का खेल नहीं है। यह धैर्य और निरंतरता की परीक्षा है। लेकिन 2018 के बाद जिंदगी की प्राथमिकताएँ बदल गईं। ब्लॉग रुक गया। पोस्ट कम हो गईं। एक समय ऐसा आया जब लिखना लगभग बंद हो गया। टेक से रिश्ता नहीं टूटा, लेकिन टेक ब्लॉगिंग रुक गई। इसी बीच मेरा झुकाव फिल्मों की ओर बढ़ा। सिनेमा हमेशा से पसंद था, तो फिल्म समीक्षा और विश्लेषण लिखना शुरू ...