X क्या है (पहले Twitter) और इसके मुख्य फीचर्स
X (पहले Twitter) पर पोस्ट, फॉलोवर्स और हैशटैग का उपयोग नमस्कार मित्रों! स्वागत है आपका यहाँ। आज जानेंगे X (पहले Twitter) और इसके मुख्य फीचर्स के बारे में। पहले Twitter को इंटरनेट का SMS भी कहा जाता था, लेकिन आज यह सिर्फ छोटे संदेशों तक सीमित नहीं रहा। यह लेख खास तौर पर नए उपयोगकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन हेतु लिखा गया है। X एक ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था। यहाँ उपयोगकर्ता छोटे संदेश, फोटो, वीडियो और लिंक साझा करते हैं। पहले इन संदेशों को Tweets कहा जाता था, लेकिन अब इन्हें सामान्य रूप से पोस्ट कहा जाता है। शुरुआत में पोस्ट की सीमा 140 कैरेक्टर थी, बाद में इसे 280 कैरेक्टर कर दिया गया। X को मोबाइल और कंप्यूटर दोनों से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म तेजी से खबरें, विचार और जानकारी साझा करने के लिए जाना जाता है। आज X पर आम यूज़र के साथ पत्रकार, नेता, कलाकार और बड़ी कंपनियाँ भी सक्रिय रहती हैं। X के मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं पोस्ट पोस्ट X पर साझा किया गया छोटा संदेश होता है। इसमें टेक्स्ट के साथ फोटो, वीडियो, लिंक और पो...