Free Fonts कहाँ से और कैसे डाउनलोड करें (License समझकर)
नमस्कार मित्रों, अगर आपको ऑनलाइन लेखन, ग्राफिक डिजाइन या किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग फॉन्ट्स की जरूरत पड़ती है, तो आप कुछ भरोसेमंद वेबसाइट्स से इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले यह समझना जरूरी है कि हर फॉन्ट का लाइसेंस एक जैसा नहीं होता। कुछ फॉन्ट्स केवल पर्सनल प्रोजेक्ट्स के लिए होते हैं, जबकि कुछ फॉन्ट्स को कॉमर्शियल उपयोग की अनुमति भी होती है। इसलिए किसी भी फॉन्ट को इस्तेमाल करने से पहले उसकी लाइसेंस शर्तों को जरूर पढ़ लेना चाहिए। आज हम ऐसी ही कुछ भरोसेमंद वेबसाइट्स के बारे में जानेंगे, जहाँ से आप हजारों फॉन्ट्स में से अपनी पसंद का फॉन्ट चुनकर उसे निजी या व्यावसायिक उपयोग में ले सकते हैं। 1. गूगल फ़ॉन्ट्स : गूगल फ़ॉन्ट्स Google Fonts एक आधिकारिक और भरोसेमंद वेबसाइट है, जहाँ आपको Serif, Sans Serif, Handwriting और Monospace जैसे कई प्रकार के फॉन्ट्स मिलते हैं। यह वेबसाइट खास तौर पर वेब डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन के लिए बहुत उपयोगी है। Google Fonts पर उपलब्ध सभी फॉन्ट्स ओपन सोर्स होते हैं। इसका मतलब यह है कि आप इन्हें पर...