संदेश

जनवरी, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फेसबुक अकाउंट को सेफ रखने का आसान सा उपाय

चित्र
Facebook  आजकल फेसबुक पर हेकर्स का आंतक सा छा रहा है इसलिए आपने अकाउंट को सेफ रखने के लिए मैं कुछ टिप्स बता रहा हूँ, आप भी सोचेंगे आजकल फेसबुक से सम्बन्धित हि पोस्ट क्यों हो रही है इस ब्लॉग पर, लेकिन मैं बताना चाहुगा की ये मुझसे किसी दोस्त ने पूछा था फेसबुक सेफ्टी के बारे में।  मैंने सोचा इस पर एक पोस्ट हो जाये, अब जितना मुझे पता है उतना तो बता हि सकता हूँ। वैसे इसके बारे कुछ महीनो पहले भी बताया था। अपने अकाउंट को सेफ रखने के उपाय       सबसे पहली बात भूल कर भी किसी सरल से पासवर्ड का उपयोग मत करे। विश्व में प्रचलित कॉमन पासवर्ड निम्न है -: password,  123456qwerty,  12345678,  abc123,  qwerty,  monkey,   letmein,  dragon,  111111,  baseball,   iloveyou,   trustno1,  123456,   sunshine,  master,  123123,  welcome,  shadow,  ashley,  football,  jesus,  michael,  ninja,  mustang,  password1...

फेसबुक पर GIF इमेज कैसे पोस्ट करें?

चित्र
सबको पता है की फेसबुक पर ज्यादातर पोस्ट की जाने वाली तस्वीरे jpg, jpeg, png आदि फोर्मेट में हि होती है, लेकिन यदि आप पोस्ट में GIF इमेज का प्रयोग करना चाहते हँ तो नहीं कर पाते GIF (Graphical Interchange Format)एनिमेटेड इमेज को कहा जाता है, यदि आप इसका प्रयोग फेसबुक पर करना कहते है  तो निम्न तरीका अपनाएं... 1. सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को लोगिन करे और एनिमेटेड-पिक्चर एप्लीकेशन का पेज ओपन करें

गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

चित्र
राष्ट्रीय ध्वज  आप से निवेदन है ... आज 26 जनवरी है, सेना की परेड में लड़ाकू विमान,टैंक़, मिसाइल देखकर ये मत भूल जाना कि इस देश मे आजादी के 66 साल बाद आज भी इस देश में 84 करोड़30 लाख लोगो के पास एक दिन में खर्च करने को 20 रुपये नहीं है, मत भूल जाना world hunger report जो कहती है कि भारत मे हर 1 मिनट में 13 लोग भूख से मर जाते है और शाम होते तक लगभग 10000 हजार लोग भूख से ही मर जाते है, मत भूल जाना इस देश में 15 करोड़ लोगो के पास आज भी तन ढकने को 2 मीटर कपड़ा नहीं है, मत भूल जाना आजाद होने के 66 साल बाद भी देश की सरकार आम आदमी की जरुरत की चीजे उसे नहीं मुहिया करवा पाई,  मत भूल जाना की कैसे आज भी इस देश का अन्नदाता  (किसान) आत्महत्या करता है, मत भूल जाना की आज भी देश के राज नेता उन शहीदों को उनका हक़ भी नहीं दिला सके जिन शहीदों ने इस देश की अखंडता बनाये रखा 1962, 1965, 1971, 1999 के लड़ाई में अपनी जान हस्ते हस्ते दे दी, मत भूल जाना की आज भी देश उस मजहब की चिंगारी की आग पर बैठा है की न जाने कब इस देश के फिर से दो टुकड़े न कर दे, मत भूल जाना की कैसे बलात्कार पीडिता को इस...

लोकप्रिय उपकरणों (Devices) से कीजिये फेसबुक स्टेट्स अद्यतन (Update)

चित्र
Facebook   क्या आप कुछ नया करना चाहते हैं, अपने फेसबुक दोस्तों को आश्चर्य में डालना चाहते है, तो कीजिये अपना स्टेट्स अपडेट लोकप्रिय डिवाइस के माध्यम से, इसके लिए आपको कोई डिवाइस नहीं खरीदनी पडेगी बस कुछ कोड से आपका काम हो जायेगा, जैसे यदि आप अपना स्टेट्स ब्लेक बेरी (BlackBerry) से अपडेट करना चाहते है तो सबसे पहले फेसबुक लोगिन करें फिर एड्रेस बार में निम्न एड्रेस पेस्ट करे और जहाँ YourAppID Here लिखा हुआ है वहाँ BlackBerry का कोड लगाये, BlackBerry का कोड नीचे दिया गया है, इसके बाद एंटर बटन दबा दें, फिर जो स्क्रीन आपके सामने आएगी उससे आप अपना स्टेट्स अपडेट करें, http://www.facebook.com/dialog/feed?app_id= YourAppID Here &redirect_uri=https://www.facebook.com&to=&display=touch यदि आप मित्र को कोई मेसेज भेजना चाहते है तो निम्न एड्रेस इस्तेमाल करे. http://www.facebook.com/connect/prompt_feed.php?preview=true&display=touch&api_key= YourAppID &target_id= UserID यहाँ YourAppID में आप निम्न मे से कोई भी डाल सकते है और जहाँ UserID लिखा हुआ है वहां में अपन...

आज बधाइयाँ स्वीकार की जायेगी

चित्र
नमस्कार मित्रों, मुझे ये कहते परम हर्ष हो रहा है की आज इस ब्लॉग का एक साल पूरा हो गया यानि आज इसकी पहली सालगिरह है, एक साल पहले जब मैंने ये ब्लॉग शुरू किया तो चार पांच पोस्ट करके छोड़ दिया था इसी बीच ब्लॉग को काफी मित्रों ने सराहा कुछ मित्रों ने तो ई -मेल के माध्यम से मुझसे कांटेक्ट किया तो कुछ मित्रों ने मोबाइल से,इस ब्लॉग को बनाने का उद्देश्य जो था वो धीरे-धीरे मुझे पूरा होता दिखा तो मैं इसमें एक्टिव हो गया, इसी बीच ब्लॉग टेम्पलेट भी काफी बार बदला लेकिन मुझे कोई अच्छे से टेम्पलेट का इन्तजार था, एक दिन वो मुझे मिल गया और वो टेम्पलेट मैंने लगा लिया जो अभी वर्तमान में है.... आज यह ब्लॉग धीरे-धीरे रफ्तार पकड रहा है, कुछ दोस्तों की मेहरबानी है कुछ उपरवाले की.... एक साल मैं ब्लॉग के कुछ पहलु-: गूगल फ्रेंड बने - : 20 फेसबुक पेज फेन -: 54 कूल प्रविष्टियाँ -: 73 कुल टिप्पणियाँ -: 55 सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली प्रविष्टियाँ -: इन्टरनेट की स्पीड बढाने वाला छोटा सा टूल आप कितने वर्ष के हो चुके हैं एंड्रॉयड फोन को व्यवस्थित कीजिये

बनाईये अपनी तस्वीर युक्त कलेंडर फ्री

चित्र
calendarika Do you often forget what date it is today? Or may be just want to make some practical and fun thing with your photos? Both this problems you can resolve on a new website. You can create personal wallpaper with a calendar in several seconds. Notice, it is not just interesting but also easy, free. क्या आप अक्सर भूल जाते हैं की आज तारीख क्या है? या सिर्फ अपनी तस्वीरों के साथ कुछ व्यावहारिक और मजेदार करना चाहते हो ? आपकी दोनों समस्याओं का हल एक वेबसाइट पर हो सकता है। इसका नाम है  कलेण्डरिका! इसमें आप कुछ ही समय में मनचाहा टेम्पलेट चुनकर अपना व्यक्तिगत वालपेपर बना सकते हैं, वो भी कलेंडर के साथ, बिलकुल दिलचस्प वेबसाइट है और फ्री भी, इसमें आप अपने कलेंडर पर कुछ संदेश भी लिख सकते हो, एकदम मस्त आइडिया है और वो भी फ्री,  मैंने तो अपना कलेंडर बना लिया आप कब बना रहे हो ..  वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लीक करें .. my calendar अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज भी लाइक करें.. धन्यवाद..

अंतर्जाल पर अपने नाम की उपलब्धता की जाँच करें

चित्र
namecheckr NameCheckr is a resource which allows you to check the domain availability and social profile availability your desired name or brand for yourself or your upcoming project. नेमचेकर एक ऐसी वेबसाइट है जहाँ आप अपने नाम की उपलब्धता जाँच कर सकते हैं, जैसे की आपका नाम सोशियल प्रोफाइल या अपने ब्रांड नेम के लिए उपलब्ध  है या नहीं,.. आपको इस वेबसाइट से फायदा ये होगा की आप पहले से ही अपने नाम की जाँच कर सकते है की सोशियल साईट या फिर अपने नाम का डोमेंन आपके नाम से उपलब्ध है या नहीं, जाँच करने के लिए बस आपको अपना इच्छित नाम brand name बॉक्स में लिखना है और इंटर की दबाना है, नतीजा आपके सामने होगा, मैंने dineshnhr की उपलब्धता जाँच की तो परिणाम  चित्रानुसार मिला ,बहुत की काम की वेबसाइट है इस्तेमाल करके जरुर देखें.... वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज लाइक भी करें.. धन्यवाद..

कंप्यूटर गेम्स के शोकिनो के लिए

चित्र
zapak नमस्कार मित्रों आज आपके लिए उपयोगी वेबसाइट सीरीज में लेकर आया हूँ,  एक अच्छी सी कंप्यूटर गेम्स साईट। अगर आप कंप्यूटर गेम्स के शोकीन है, तो आपके लिए बहुत कुछ भारत का सबसे बड़ा गेमिंग पोर्टल आपके लिए न सिर्फ गेम्स लायें हैं बल्कि साथ में ई-मेल सुविधा भी उपलब्ध है।  बस ज़ूम से वेबसाइट खोलिए  और हो जाइये तैयार गेम खेलने के लिए। क्योंकि इस वेबसाइट में आपको ऑनलाइन गेम खेलने और डाउनलोड दोनों की सुविधा मिलती है, और इस वेबसाइट पर आप अपने फेसबुक अकाउंट से लोगिन कर सकते है। एक बार जरूर ये वेबसाइट इस्तेमाल करके देखे और अपने अनुभव जरुर बताएं ..धन्यवाद   वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लीक करें .. अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज लाइक भी करें.. धन्यवाद..

एक ही वेबसाइट के मल्टीपल अकाउंट ओपन करें फ़ायरफ़ॉक्स में...

चित्र
मित्रों आप में से शायद ही ये ट्रिक कोई जानता हो, क्या आप एक ही समय में एक ही साईट के मल्टी अकाउंट एक ही ब्राउज़र में ओपन करना चाहते है, इस बारे में मैं पहले भी लिख चूका हूँ लेकिन ये तरीका कुछ हटके है, ये फ़ायरफ़ॉक्स में संभव है,कैसे जानने के लिए निम्न स्टेप अपनाये --> स्टेप - 1 अपने फ़ायरफ़ॉक्स में मल्टीफोक्स नामक एड ओंन जोड़ें यहाँ से  और ब्राउज़र को रिस्टार्ट करें स्टेप - 2 अब कोई भी वेबसाइट ऑपन करके (उदाहरण - facebook.com) अपना पहला अकाउट लोगिन करें... स्टेप - 3 अब कीबोर्ड से CTRL + T की दबाकर नयी टेब खोलें, अब नयी टेब के हेडर पर राइट क्लीक करें यहाँ "OPEN IN A NEW IDENTITY" पर क्लिक करें चित्रानुसार .. स्टेप - 4 तीसरा स्टेप पूरा करने के बाद नयी विंडो खोलें या फिर अपने आप खुल जायेगी, और टाइप करें facebook.com और एंटर की दबा दें आब आप फेसबुक के दूसरे अकाउंट को भी लोगिन कर सकते है, वो भी एक ही समय और एक ही ब्राउज़र में .. स्टेप - 5 आप मल्टीपल अकाउंट खुलने की वेल्यु भी बदल सकते हैं, यदि तीन है तो तो सेम वेबसाइट के तीन अकाउंट ऑपन किय...

कीजिये अपने कंप्यूटर BIOS को पासवर्ड प्रोटेक्ट

चित्र
१. यदि अपने अपना कंप्यूटर स्टार्ट किया हुआ है तो, सबसे अपने कंप्यूटर को reboot कीजिये. जैसे ही आपका स्क्रीन ऑन हो DEL की प्रेस कीजिये.. २. आपका कंप्यूटर, BIOS सेटअप में प्रवेश कर जायेगा. पेज के ऊपर में 6 आप्शन होंगे उसमे एक होगा - SECURITY ३. आप उस SECURITY आप्शन को सेलेक्ट कर लीजिये,  अब आपका पेज एक इमेज की तरह आएगा. जहा दो आप्शन होंगे.. ४. अब यूजर पासवर्ड (USER PASSWORD) को सेलेक्ट कर लीजिये. अब एक पासवर्ड बनाइये जो exact "8" डिजिट का होना चाहिए, ज्यादातर BIOS पासवर्ड 8 डिजिट के ही होते है, ये पासवर्ड आपको किसी हाल में भूलना नहीं चाहिए.. ५. अब वो पासवर्ड यहाँ इंटर कीजिये. सिस्टम फिर आपसे कन्फर्म पासवर्ड बोलेगा.. ६. अब आप F10 की दबा कर सेव और एक्सिट कर जाइये. और सिस्टम को रिबूट होने दीजिये.. ७. इस तरह हो गया आपका BIOS पासवर्ड प्रोटेक्टेड. नोट: १. यदि आप अपना BIOS पासवर्ड भूल जाते है तो अपना motherboard manual पढ़िए, या फिर BIOS manufacturer के वेबसाइट पर जाइये... २. अधिकतर BIOS में इंटर करने के लिए DEL की प्रेस करते है, लेकिन आजकल के system के BIOS में जान...

एंड्रॉइड फोन को मैनेज (व्यवस्थित) कीजिये ..

चित्र
मित्रों नमस्कार, नववर्ष की शुरुआत के साथ हि आज से एक और श्रेणी को स्टार्ट किया है जो  एंड्रॉइड से सबंधित है, इसमें आपको एंड्रॉइड फोन से सबंधित तमाम उपयोगी एप्स और सॉफ्टवेयर  मिलेंगे ,  इसी  श्रेणी में पेश है एंड्रॉइड के लिए सबसे पहला उपयोगी टूल,   अगर आपके पास एंड्रॉइड फोन है तो, इसमें कई एप्स भी होंगे! ऐसे में कई बार फोन में मौजूद कंटेंट को मैनेज करने में काफी दिक्कतें आती है, लेकिन इस काम में स्नेप मी  नामक एक एप्प आपकी मदद कर सकती है, इसे डाउनलोड करके आप एंड्रॉइड फोन का सारा कंटेंट मैनेज कर सकते हैं,  इसमें आप मल्टीमीडिया फाइल्स, इन्बोक्स और कॉन्टेक्ट लिस्ट को मैनेज कर सकते हैं, यदि आप अपने फोन को कंप्यूटर से जोड़ना चाहते है तो आप इस एप्प की मदद ले सकते हैं, दोनों डिवाइस को आपस में जोड़कर आप आसानी से डाटा देख सकते हैं इसमें किसी भी कॉन्टेक्ट पर क्लीक करने पर आप उसे भेजे गए सारे मैसेज एक बार में देख सकते हैं, बहुत हि उपयोगी एप्प है इसे आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है.. अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और ब्लॉग का फ...