Google Tricks और Smart Search Features: मज़ेदार और उपयोगी तरीका

Google search tricks और smart search features को दिखाती हुई इमेज
Google के मज़ेदार ट्रिक्स और आज के smart search features का उदाहरण

यह मज़ेदार Google tricks वाला लेख 2012 में लिखा गया था। नीचे modern search features के बारे में जानकारी है।

मित्रों गूगल, जो कि इन्टरनेट में उपलब्ध जानकारी को खोज-खोज कर हमें आसानी के साथ दिखाता है, गूगल को एक प्रमुख सर्च इंजिन के रूप में जाना जाता है। किन्तु इन्टरनेट की सबसे बड़ी विज्ञापन कम्पनी गूगल महज एक सर्च इन्जिन ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ है।

गूगल के हास-परिहास के कुछ उदाहरण यहाँ पर प्रस्तुत कर रहा हूँ।

अंग्रेजी के ‘Tilt’ शब्द का अर्थ होता है झुकाना। अब आप गूगल सर्च में Tilt शब्द को टाइप करके खोजें तो गूगल परिणामों को झुका हुआ याने कि तिरछा दिखा कर यह भी बता देता है कि झुकाना क्या होता है।

इसी प्रकार से अंग्रेजी के Askew शब्द, जिसका अर्थ टेढ़ा या तिरछा होता है, को खोजने से भी परिणाम तिरछे आते हैं।

आप गूगल में Do a barrel roll, याने कि बेलन की तरह घुमा कर दिखाओ, टाइप करके खोज कर देखिए। परिणाम आते ही पहले एक गोल चक्कर लगाएँगे।

लेकिन ये सब गूगल क्रोम ब्राउज़र में ही होता है आप ट्राय करके देखे । बहुत मजेदार ट्रिक है।

आज की नजर से (अपडेट)

Google आज सिर्फ मज़ेदार tricks दिखाने वाला search box नहीं है। यह एक स्मार्ट इन्फॉर्मेशन टूल बन चुका है। अगर आप search में सीधे सवाल टाइप करें जैसे
weather in Delhi,
translate hello to Hindi,
flight status AI192,
तो Google रियल-टाइम उत्तर ऊपर ही दिखा देता है। Search box में emoji भी डालो Google उन्हें पहचानता है और इंटरप्रेट भी करता है।

इसके अलावा कुछ fun tricks जैसे “do a barrel roll” या “askew” अभी भी काम करते हैं और दिखाते हैं कि Google आम search से ज़्यादा भी entertain कर सकता है।

आज Google के पास voice search, direct answers, knowledge panels और AI-powered suggestions जैसे features हैं, जो इसे सिर्फ “trick site” से एक complete search assistant बनाते हैं।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

नमस्कार मित्रों मुझे आपकी टिप्पणी और सुझाव का इन्तजार है, साथ ही साथ अगर आपको लगता है की ब्लॉग में कहीं कोई लिंक काम नहीं कर रहा है तो मुझे अवश्य सूचित करें, धन्यवाद।