संदेश

फ़रवरी, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांफ्रेंसिंग के लिए बनाएँ पर्सनल प्रोफाइल पेज

चित्र
वीडियो कोंफ्रेंस का बिजनेस आउटसोर्सिंग में काफी महत्व है, क्योंकि ग्लोबल विलेज में तब्दील हो चुकी दुनियां में वीडियो कोंफ्रेंस के जरिये आप किसी भी हिस्से में मौजूद अपने टीम मेंबर, क्लाइंट या फिर कस्टमर के सम्पर्क में रहते हैं। इसी कि जरुरत को ध्यान में रखते हुए कुछ वेबसाइट वीडियो कोंफ्रेस के लिए शानदार विकल्प उपलब्ध करा रही है। गूगल 'हैंगआउट' के जरिये ऐसी ही सेवा दे रहा है। लेकिन इस से भी आसान सेवा है 'मीटिंग्स' जो वीडियो कोंफ्रेस को ओर भी आसान बना देती है। कैसे शुरू करें पर्सनल वीडियो कोंफ्रेस रूम? पर्सनल वीडियो कोंफ्रेस रूम बनाने के लिए आपको यहाँ क्लिक कर मीटिंग्स कि वेबसाइट पर जाना होगा, यहाँ आपको 'गेट ए मीटिंग रूम' ऑप्सन मिलेगा, जहाँ आप पर्सनल ऑनलाइन मीटिंग रूम तेयार कर सकते हैं। इसके वेब पते को आप किसी के साथ शेयर कर वीडियो कोंफ्रेस कर सकते हैं। आप चाहें तो यहाँ से इम्बेड कोड लेकर अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मुफ्त सेवा कि एक ओर खूबी है कि एक बार तेयार किये गए प्रोफाइल को ही भविष्य में इस्तेमाल कर सकते हैं। आज का लेख आपको कैसा...

गूगल ही सब कुछ नहीं

चित्र
मित्रों सबसे पहले तो सभी को महाशिवरात्री पर्व कि हार्दिक शुभकामनाएं। अब बढते है आज के लेख कि तरफ,  क्या आप इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने के लिए सिर्फ गूगल   कि मदद लेते हैं? हो सकता है कि आप याहू या बिंग पर भी सर्च करते हों। पर इनके अलावा भी कई ऐसे सर्च इंजन है, जो खास तरह कि सर्च करते हैं और इंटरनेट पर आपके काम को आसान बना सकते हैं।  ऐसे ही कुछ सर्च इंजन में आपको बता रहा हूँ जो निम्न है -: सोशल सर्च के लिए अब आप स्कोर डॉट कॉम कि सहायता से सर्च के साथ सोशल नेटवर्किंग का कॉम्बीनेशन देख सकते हैं। इससे ट्विटर और फेसबुक के पेज कि सर्च आसान हो जाती है। स्कोर डॉट कॉम पर जाने के लिए यहाँ क्लीक करें। लोगों(व्यक्तियों) को तलाशने के लिए अगर आप अंतर्जाल पर लोगों को ढूँढना चाहते हैं तो पीपल डॉट कॉम कि सहायता ले सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर अगर आप किसी व्यक्ति का नाम और उसकी लोकेशन टाइप करेंगे तो उससे सबंधित जानकारियाँ विशिष्ट तरीके से नजर आएगी। यह जानकारियों को सर्च करने के लिए डीप वेब का इस्तेमाल करता है। पीपल डॉट कॉम पर जाने के लिए यहाँ क्लीक करें। सवाल का जव...

ट्विटर या फेसबुक पर कीजिये फ्यूचर मैसेज शेड्यूल।

चित्र
Schedule-facebook-twitter नमस्कार मित्रों, आजकल फेसबुक या ट्विटर को रेगुलर अपडेट करना यूथ वर्ग की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में यदि इंटरनेट से दूर रहना पड़े, तो उन्हें बड़ी मुश्किल होती है। ऐसी समस्या का समाधान कुछ वेबसाइट के पास है। इन वेबसाइट के जरिये अपने फेसबुक या ट्विटर अपडेट्स को आसानी से शेड्यूल किया जा सकता है। नीचे ऐसी ही कुछ वेबसाइट की जानकारी दी जा रही है, जिनके जरिये आप फेसबुक या ट्विटर अपडेट्स को शेड्यूल किया जा सकता है। ऐसे करें अपडेट्स को शेड्यूल। इसके लिए सबसे पहले आपको इनमे से किसी एक वेबसाइट पर जाना होगा-: laterbro.com tweetdeck.com socialtomorrow.com इसके बाद आपको इन वेबसाइट पर अपने फेसबुक या ट्विटर अकाउंट पर लोगिन करना होगा। एक बार अगर आप इन वेबसाइट को अकाउंट एक्सेस करने की परमिशन दे देंगे, तो उसके बाद ये आपकी अपडेट्स को मनचाही तारीख और समय पर भेजने को तेयार होंगी। अपडेट को टाइप करने के बाद आपको केवल यह जानकारी देनी होती है कि इसे कब भेजना है। बाकी काम ये साईट खुद कर देगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी कमेन्ट के माध्यम से जरुर बताएं। अगर आपको ये...

समयावधि पूरी होने के बाद भी बदलें अपना फेसबुक प्रोफाइल नेम।

चित्र
नमस्कार मित्रों, बहुत से फेसबुक यूजर को ये समस्या रहती है की वो अपना प्रोफाइल नेम बदलना चाहते है लेकिन बदल नहीं पाते,क्योंकि फेसबुक के नियम और शर्तों अनुसार आपके प्रोफाइल नेम को बदलने की अनुमति सिर्फ 5 बार मिलती है। और कई बार ऐसा होता है की आपने नई आईडी बनाई और अपना प्रोफाइल नेम किसी स्पेशल करेक्टर में लिख दिया तो वो नाम आपका स्थाई रह जाता है क्योंकि ऐसे नाम फेसबुक की शर्तों के अनुसार फेक होते हैं। अब आपका नाम बदलने में परेशानी हो रही है तो उपरोक्त कारणों में से एक कारण हो सकता है। वैसे फेसबुक में हर चीज की एक लिमिट है जैसे -: यूजर नेम आप 1 बार ही बदल सकते हैं चांहे वो ग्रुप का यूजर नेम हो या पेज का यूजर नेम हो। 200 लाइक होने के बाद आप पेज का नाम नहीं बदल सकते। ऐसा कुछ फेसबुक के नियम और शर्तों में लिखा हुआ है। चलो छोड़ो यार इस बात को, हम मुख्य बिंदु पर आते हैं,कि फेसबुक प्रोफाइल नेम को लिमिट पूरी होने के बाद भी कैसे बदला जाए। तो इसके लिए आपको यहाँ क्लिक करना होगा, इसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें एक फॉर्म होगा। उस फॉर्म को भरें अपनी सारी जानकारी सही लिखें और फोटो वेरिफिकेशन के लिए ...

क्लाउड कम्यूटिंग

चित्र
 क्लाउड कम्यूटिंग मित्रों आजकल कंप्यूटर के क्षेत्र में 'क्लाउड कम्यूटिंग' का प्रयोग अत्यधिक सुनने में आता है। 'क्लाउड कम्प्यूटिंग' वास्तव में इन्टरनेट आधारित और कम्प्युटर एप्लीकेशन का प्रयोग है। 'गूगल एप्स' इसका एक उदाहरण है जो कई प्रकार की सेवाएं अर्थात बिजनेस एप्लीकेशन ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। इन्टरनेट का प्रयोग कर इस तक पहुंचा जा सकता है। इन्टरनेट पर सर्वरों में जानकारियां (अनुप्रयोग,वैबी पैजिस, प्रोग्राम इत्यादि सभी) सदा सर्वर के लिए भंडारित रहती है और ये उपयोक्ता के डेस्कटॉप, नोटबुक, गेमिंग कंसोल इत्यादि पर आवश्यकतानुसार इंटरनेट द्वारा अस्थायी रूप से प्रयुक्त की जाती है। सरल शब्दों में इन्टरनेट के माध्यम से कम्प्युटर से सबंधित सभी काम ऑनलाइन करने को ही क्लाउड कम्प्यूटिंग कहा जाता है अर्थात वैब सेवा प्रदान करने वालों के सर्वरों पर आप अपने सभी कार्य निपटा सकते हैं। आप वर्ड फ़ाइल, फोटो से लेकर वीडियो आदि अपना सारा डाटा इन सर्वरों में ही सेव कर सकते है। अब डाटा स्टोर करने के लिए हार्ड डिस्क या मैमोरी कार्ड की चिंता नहीं होगी। इन्टरनेट वास्तव में विश्वभर के...

अपने फेसबुक पेज को बनाये वेबसाइट

चित्र
नमस्कार मित्रों, क्या आपने फेसबुक पर पेज बना रखा है, यदि हाँ तो उस पेज को आप आसानी से वेबसाइट में बदल सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं है।  अंतर्जाल पर ऐसी ढेरों साईट मौजूद है जिसके जरिये आप अपने फेसबुक पेज को वेबसाइट में बदल सकते है। लेकिन सबसे आसान तरीका साईट फ्लाई नामक वेबसाइट का है। अपने फेसबुक पेज को वेबसाइट में बदलने के लिए यहाँ क्लीक करें। अब यहाँ आपको फेसबुक अकाउंट से लोगिन करना पड़ेगा। इसके बाद आप अपने उस फेसबुक पेज को चुनिए जिसे आप वेबसाइट में बदलना चाहते है।  फिर कुछ ही देर में आपका पेज वेबसाइट के रूप में बदल जायेगा, यहाँ आप वेबसाइट को एडिट भी कर सकते हैं, अच्छे-अच्छे डिजायन भी चुन सकते हैं। मैंने एक पेज की वेबसाइट बनाकर देखी है बहुत अच्छी बनती है। तो आप भी अभी अपने फेसबुक पेज को वेबसाइट बना लें। अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और फेसबुक पर ताजा अपडेट पाने के लिए ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज  लाइक करें.. धन्यवाद।