संदेश

फ़रवरी, 2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कंप्यूटर को पीछे की स्थिति में ले जाना - सिस्टम री-स्टोर

चित्र
मित्रों जब हमें पता लगे कि अभी कुछ दिन पहले कोई वाइरस कंप्यूटर में घुसा है, और वह हमें ज्यादा परेशान कर रहा है कई नए वाइरस एंटी वाइरस की पकड़ में भी नहीं आते और ना हट पाते है।  ऐसी दशा में लोग अक्सर अपने कंप्यूटर को फोर्मेट कर बैठते है ,जबकि इस समस्या का समाधान इस तरह कंप्यूटर को पीछे की तारीख में ले जाकर किया जा सकता है।  दरअसल कंप्यूटर को पीछे की तारीख की स्थिति में पहुंचाते ही कंप्यूटर में बीच के दिनों में हुए सारे बदलाव ख़त्म होकर कंप्यूटर उसी पुरानी स्थिति में जा पहुँचता है।  इस प्रकार यदि कोई वाइरस भी घुसा है तो वह भी अपने आप निकल जाता और उसके द्वारा ख़राब की गयी सभी फाईल्स भी ठीक हो जाती है। कंप्यूटर को पीछे की स्थिति में कैसे ले जाए? कंप्यूटर को पीछे की स्थिति में ले जाने को कम्प्यूटरी भाषा में सिस्टम री-स्टोर करना करना कहते है इसके लिए नीचे चित्र में दिखाए अनुसार start-- All Program -- Accessories -- System tools -- System restore में जाए। एक विण्डो खुलेगी इसमें Next पर क्लिक करें। अब एक कलेंडर वाली विण्डो खुलेगी इसमें आपको कौनसी पिछली तारीख...

बूटेबल सीडी के बिना रिपेयर करें Windows XP

चित्र
मित्रों हमारे सिस्टम की कई फ़ाइल या रजिस्ट्री वायरस के कारण या अन्य कारणों से खराब हो गयी हो तो एक ही विकल्प है की विंडो को रिपेयर किया जाए लेकिन इसके लिए विंडो की बूटेबल सीडी की जरुरत पड़ती है लेकिन मैं ऐसा तरीका बताने वाला हूँ जिससे आपकी विंडो बिना किसी सीडी के रिपेयर हो जायेगी। इस विधि को वेब फ़ोल्डर XP मरम्मत सिस्टम कहा जाता है। इस विधि लागू करने के लिए बस नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें: चरण 1 - सबसे पहले Start पर क्लिक करें और run पे क्लिक करें। चरण 2 - run में लिखों  webfldrs.msi , और ओके कर दो। चरण 3 - अब नयी विंडो खुलेगी यहाँ select reinstall mode पे क्लिक करो, फिर नई विंडो आपकी स्क्रीन में खुल जाएगी सभी विकल्पों पर जांच के निशान और ओके पर क्लिक करें। चरण 4 - फिर आप उसी विंडो पर आ जायेंगे अब यहाँ Reinstall को ओके करें। चरण 5 - अब आपकी विंडो रिपेयर होना शुरू हो जायेगी , इस प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा, सब प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आपसे Restart  के बारे में पूछेगा। बस सिस्टम रिस्टार्ट करे और आपकी विंडो रिपेयर की प्रक्रिया समाप्त ...

एक उन्नत सिस्टम जानकारी उपकरण..

चित्र
Speccy Speccy आपके  पीसी के लिए एक उन्नत सिस्टम जानकारी उपकरण है, ये पता करने की क्या आपके कंप्यूटर के अंदर है और क्या आवश्यकता है? ये आपके पीसी की हर प्रकार की डिटेल दर्शाता है। डाउनलोड यहाँ से करें

Disk Manager Free

चित्र
Disc Manager ये आसानी से कार्य करने के लिए बना सॉफ्टवेयर है जो आपके हार्ड डिस्क के Partition को mange करता है।इससे आप हार्ड द्वारा किसी भी पार्ट को कम तथा ज्यादा कर सकते है और हटा भी सकते है। डिस्क मेनेजर ,एक पार्टीशन सम्बन्धी यूटिलिटी हे ,इसे किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही प्रयोग करे अन्यथा थोड़ी सी असावधानी होते ही आपकी हार्ड डिस्क के सारे पार्टीशन्स डिलीट हो जायेंगे ओर महत्त्वपूर्ण डेटा नष्ट हो जायेगा। डाउनलोड यहाँ से करें।

CPU-Z

चित्र
cpu z CPU-Z एक फ्रीवेयर सॉफ्टवेयर है जो आपके सिस्टम के मुख्य उपकरणों में से कुछ पर जानकारी इकट्ठा करके आपको दिखाता है।  सीपीयू * नाम और नंबर। * कोर कदम और प्रक्रिया। * पैकेज। * कोर वोल्टेज। * आंतरिक और बाह्य घड़ियों, घड़ी गुणक। * समर्थित अनुदेश सेट। * कैश जानकारी। मैंनबोर्ड * विक्रेता, मॉडल और संशोधन। * मॉडल और तारीख BIOS। * Chipset (Northbridge और Southbridge) और संवेदक। * ग्राफिक इंटरफ़ेस। स्मृति * फ़्रिक्वेंसी और समय। * मॉड्यूल (ओं) एसपीडी (सीरियल उपस्थिति का पता लगाने) का उपयोग    विनिर्देशन: विक्रेता, सीरियल नंबर, समय सारणी। प्रणाली * विंडोज और इंटरनेट संस्करण। CPU-Z है पता लगाने इंजन अब CPUID सिस्टम सूचना डेवलपमेंट किट, एक पेशेवर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बनाया एसडीके के माध्यम से अनुकूलित उपयोग के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड यहाँ से करें |

CCleaner क्या है और आज के समय में कितना उपयोगी है

चित्र
CCleaner – सिस्टम क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय टूल यह पोस्ट 2012 में लिखी गई थी। नीचे दिया गया हिस्सा वर्तमान अनुभव के आधार पर अपडेट किया गया है। ये टूल आपकी टेम्पररी फाइल को क्लीन करता है। साथ ही कूकी भी हटाता है, जिससे कि आपका कंप्यूटर गतिमान हो जाता है। इसका ताजा वर्जन डाउनलोड करने के लिए  यहाँ क्लिक करें । आज की नजर से (अपडेट) जब यह पोस्ट लिखी गई थी, उस समय CCleaner लगभग हर कंप्यूटर यूज़र के लिए ज़रूरी टूल माना जाता था। सिस्टम को तेज़ करना, बेकार फाइलें हटाना और थोड़ी बहुत सफाई करना उस दौर में बड़ी बात लगती थी। आज हालात थोड़े बदल चुके हैं। आधुनिक Windows सिस्टम खुद ही काफी हद तक कैश और टेम्प फाइल्स को संभाल लेते हैं। इसके अलावा CCleaner को लेकर समय के साथ कुछ सवाल भी उठे हैं, जैसे अनचाहे बंडल्ड सॉफ्टवेयर और ऑटो अपडेट की परेशानियाँ। इसका मतलब ये नहीं कि CCleaner बेकार हो गया है, लेकिन अब इसे आँख बंद करके इस्तेमाल करने वाला टूल नहीं कहा जा सकता। अगर कोई यूज़र इसे इस्तेमाल करता है, तो उसे कस्टम सेटिंग्स के साथ, ध्यान से और ज़रूरत के हिसाब से ही चलाना चाहिए। आज ...

जांचिए अपनी हार्ड डिस्क की स्पीड |

चित्र
Drive speedometer मित्रों क्या आप अपनी हार्ड डिस्क की स्पीड जानना चाहते हैं तो एक छोटा मुफ्त टूल जो बताएगा की आपके हार्ड डिस्क में कितनी तेजी से डाटा लिखा और पढ़ा जा सकता है। ये आपको बेहतर हार्ड डिस्क के चुनाव में भी मदद कर सकता है या फिर समय समय पर आप ये भी जांच सकते है, की आपका हार्ड डिस्क कितना धीमा हो गया है। एक मुफ्त पोर्टेबल औजार इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं। इस टूल का आकार है सिर्फ 170 केबी। डाउनलोड यहाँ से कीजिये ।

कंप्यूटर को फास्ट बनाने का एक मस्त तरीका

चित्र
मित्रों अक्सर कंप्यूटर पर काम करते करते कुछ टेम्प्रेली फाइल आपके कंप्यूटर में जमा होती रहती है जिससे आपका कंप्यूटर स्लो चलने लगता है,  वेसे तो आप टेम्प फोल्डर खोल कर वो फाइल डिलीट कर सकते हो लेकिन कंप्यूटर पर काम करते करते हम उन फाइल को डिलीट करना भूल जाते है। लेकिन आज मैं आपको ऐसा तरीका बताता हु जिसे करने के बाद आपको टेम्प फाइल डिलीट करने की जरुरत नहीं पड़ेगी, वो अपने आप ही डिलीट हो जाया करेगी। इसके लिए आपको स्टार्ट मेन्यू में RUN में जाकर GPEDIT.MSC टाइप करना होगा उसके बाद Computer Configuration => Administrative Templates => Windows Components => Terminal Services => Temporary Folders. यहाँ आपको "Do not delete temp files on exit" लिखा दिखाई देगा इस पर डबल क्लीक करे और DISABLED पर क्लीक करके Apply कर दे। ऐसा करने के बाद आपको कभी भी अपने कंप्यूटर की टेम्प्रेली फाइल हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वो अपने आप ही हट जाया करेगी और आपका कंप्यूटर स्लो नहीं होगा। .....धन्यवाद

माई कंप्यूटर के राइट क्लीक मेन्यू में जोड़ें Add/Remove Programs का विकल्प

चित्र
अगर आप  माई कंप्यूटर के राइट क्लीक मेन्यू में  Add/Remove Programs का विकल्प चाहते हैं तो आपको निम्न कोड कॉपी करके नोटपेड पर पेस्ट करना है , और इसे सेव करें Add-Remove Programs.reg ध्यान रखें सेव करते समय .reg जरुर लिखें , अब इस सेव की हुई रजिस्ट्री फ़ाइल पे डबल क्लिक करें , अब yes और no का विकल्प मिलेगा आप इसे yes करें, आप माई कंप्यूटर के राइट क्लीक मेनू में Add/Remove Programs पाएंगे। ये ट्रिक विंडो xp के लिए है। कोड -> Windows Registry Editor Version 5.00 [HKEY_CLASSES_ROOT\CLSID\{20D04FE0-3AEA-1069-A2D8-08002B30309D}\shell\Add/Remove Programs\command] @="control appwiz.cpl"

विंडोज XP के गेम FreeCell का सीक्रेट फंडा अभी ट्राय करे

चित्र
स्टार्ट मेनू से आल प्रोग्राम में जाएँ। फिर गेम्स मे से FreeCell ओपन करे। अब Ctrl + Shift + F10 बटन प्रेस करें अब यहाँ से Abort पे क्लिक करें। फिर किसी एक कार्ड को मूव करके देखो सही जगह पर। आप बिना खेले ही जीत जाओगे। है ना कमाल की ट्रिक।

विंडोज XP के गेम Solitaire का सीक्रेट फंडा अभी ट्राय करे

चित्र
स्टर्ट मेनू से आल प्रोग्राम में जाएँ। फिर गेम्स मे से Solitaire ओपन करे। अब Alt + Shift + 2 बटन प्रेस करें आप बिना खेले ही जीत जाओगे। है ना कमाल की ट्रिक।