फेसबुक के 3 नये फीचर्स
नमस्कार मित्रों , एक लम्बे अंतराल बाद पोस्ट लिख रहा हूँ, आपको जरुर पसंद आएगा आज का आलेख । तो चलते हैं आज के आलेख की और । फेसबुक ने हाल ही में तीन फीचर्स पेश कियें हैं जिनकी सहायता से यूजर्स को बहुत फायदा होने वाला है । नये फीचर्स के अनुसार आप अपने विडिओ और फोटो बाद में देखने के लिए सेव कर सकते हैं । वॉइस पोस्ट भी कर सकते हैं, इसकी कमी बहुत खल रही थी, मैंने कुछ दिनों पहले फेसबूक पर इस तरह का स्टेट्स भी लिखा था । ये सभी नये फीचर्स सबसे पहले हम भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे । ये हैं नये 3 फीचर्स -: 1. वॉइस पोस्ट :- यूजर्स स्टोरी के साथ वोईस नोट पोस्ट कर पाएंगे साथ ही मोबाईल में सेव्ड इमेज जोड़ पाएंगे, और ये वोईस पोस्ट न्यूज फीड में भी शेयर कर पाएंगे । 2. स्टोरी आर्काइव :- यूजर्स स्टोरी बाद में देखने या शेयर करने के लिए सेव कर सकेंगे । साथ ही सेव नहीं करने का विकल्प भी होगा । 3. फेसबुक क्लाउड :- फोन में स्टोरेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए फेसबुक फोटोज और विडिओ सेव करने के लिए यह फीचर लाया गया है । इसकी सहायता से फेसबुक कैमरे से ली गयी फोटो औ...