कंप्यूटर पर दो WhatsApp अकाउंट कैसे इस्तेमाल करें (Updated तरीका)
WhatsApp Web और Multi-Device फीचर से कंप्यूटर पर दो अकाउंट इस्तेमाल करना नमस्कार मित्रों, स्वागत है आपका अपना अंतर्जाल पर। मित्रों एक ही मोबाइल पर दो WhatsApp अकाउंट चलाने के तरीके हम सब जानते हैं। लेकिन जब बात कंप्यूटर पर WhatsApp चलाने की आती है, और वो भी दो अकाउंट एक साथ, तो ज़्यादातर उपयोगकर्ता इसमें उलझ जाते हैं क्योंकि उन्हें इसके सही और सुरक्षित तरीके की जानकारी नहीं होती। पहले के समय में Web WhatsApp के ज़रिये दो अकाउंट चलाने के लिए अलग-अलग ट्रिक अपनाई जाती थी, लेकिन आज WhatsApp ने खुद ही इस समस्या का समाधान दे दिया है। अब आप WhatsApp के official Multi-Device फीचर की मदद से कंप्यूटर पर आसानी से अपने अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम जानेंगे कि कंप्यूटर पर WhatsApp अकाउंट कैसे चलाएं और दो अकाउंट इस्तेमाल करने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है। कंप्यूटर पर WhatsApp चलाने का सही तरीका सबसे पहले अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र में WhatsApp Web की वेबसाइट खोलें। वेबसाइट का पता है https://web.whatsapp.com अब अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और ऊपर दाहिनी तरफ दिए गए तीन डॉ...