संदेश

सितंबर, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पावर कैम एप - फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए

चित्र
  आज अमूमन हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है और फोटोग्राफी का शौक भी लगभग हर व्यक्ति को है, लेकिन यदि आप चाहते है की आपकी फोटो कुछ अलग तरीके से ली जाये या कुछ इफेक्ट्स डालें जाएँ तो हर स्मार्टफोन यूजर को 'पावरकैम' एप का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आईओएस (ios) और एंड्रॉयड के लिए बिलकुल मुफ्त है। इस एप में 60 आकर्षक इफेक्ट्स है। इन इफेक्ट्स की मदद से आप आसानी से फोटो को शानदार बना सकते हैं। यह फोटो क्लिक करने से इफेक्ट का लाइव प्रिव्यू दिखाता है। इस एप की मदद से आप फोटो को मल्टीपल सोशल नेटवर्क पर शेयर भी कर सकते हैं।   आईओएस के लिए एप यहाँ से डाउनलोड करें। और एंड्रॉयड के लिए एप यहाँ से डाउनलोड करें या फिर अपने मोब में दिए प्ले स्टोर में पावर कैम एप को सर्च कर डाउनलोड करें। आज बस इतना ही धन्यवाद, मिलते है अगली बार कुछ खास पोस्ट के साथ। अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज लाइक करें.. धन्यवाद. .

क्या आप अपना ईमेल ट्रैक करना चाहते हैं ?

चित्र
मित्रों यदि आप ये जानना चाहते है की आपका भेजा हुआ ईमेल खोला गया या नहीं  या फिर कब खोला गया तो इसके लिए मैं आपको दो तरीके बताता हूँ। एम्बेडेड ए कोड अगर आप पता करना चाहते हैं की आपका ई मेल खोला गया या नहीं, तो आप ऐसी सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें आपको मेल भेजने से पहले एक कोड जोड़ना होगा। इसके लिए आपको www.spypig.com पर जाना होगा। इसमें एक ट्रेकिंग इमेज जनरेट होगी। आपको सिर्फ जनरेट इमेज कोपी करके इसे मैसेज बोडी में पेस्ट करना होगा। जब आपका मेल सामने वाला  खोलेगा तो आपको नोटिफिकेशन मेल मिलेगा। www.whoreadme.com और www.getnotify.com भी यही काम करती है । एड-ऑन का इस्तेमाल फ़ायरफ़ॉक्स और गूगल क्रोम यूजर्स एक एड ऑन इंस्टाल कर सकते हैं, जो जीमेल के साथ इन्टीग्रेट होकर ट्रैकिंग कर सकता है। इसके लिए www.bana-natag.com और   www.rightinbox.com की मदद ले सकते हैं। दोनों वेबसाइट यह पता कर सकती है की आपके द्वारा भेजा गया मेल कब खोला गया और कितनी बार एम्बेडेड लिंक पर क्लिक किया गया। दोनों सर्विसेज में एक मुफ्त प्लान है। बनानाटैग में 5 मेल्स/प्रतिदिन और राइटइनबॉक्स के...

अपने किसी भी ऑनलाइन अकाउंट को डिलीट करें।

चित्र
  justdelete मित्रों फेसबुक और दुसरी सोशल वेबसाइट पर हम अकाउंट बना तो लेते हैं, लेकिन कई बार अनुपयोगी होने की वजह से हमें उन्हें डिलीट करने की जरुरत होती है। ऐसे में हम वेबसाइट का वो लिंक ढूढने की कोशिश करते है,जिस पर जाकर हम अपने अकाउंट को डिलीट कर सकें। लेकिन ये इतना आसान काम नहीं। अधिकतर वेबसाइट ये नहीं चाहती की उनके यूजर्स संख्या कम हो, इसलिए वह अकाउंट के डिलीट वाले लिंक को इतना छिपा कर रखती है कि यूजर उस पर आसानी से नहीं पहुँच पाते। ऐसे में या तो सर्च करने में ज्यादा वक्त खराब होता है या फिर यूजर अकाउंट डिलीट किये बिना ही उस वेबसाइट को बंद कर देता है। लेकिन इस समस्या का समाधान है "जस्टडिलीट" यह एक वेबसाइट है जो इंटरनेट कि पोपुलर 125 से भी ज्यादा सेवाओं के अकाउंट को डिलीट करने के लिंक एक साथ आसान इंटरफेस में उपलब्ध कराती है। इस वेबसाइट कि मदद  से किसी भी साईट पर बना अपना अकाउंट कुछ ही पल में डिलीट कर सकते है। डिलीट करने का तरीका सबसे पहले आप निम्न लिंक पर जाएँ - http://justdelete.me यहाँ आपको लगभग सभी लोकप्रिय वेबसाइट दिखाई देंगी। अपनी मनचाही वेबसाइट को चुनिए और उ...

एक हल्का सा स्क्रीन केप्चर और इमेज एडिटर

चित्र
  PicPick कई बार आपको स्क्रीन केप्चर की आवश्यकता महसूस होती है, वैसे तो ये सुविधा आपकी विन्डोज़ में होती है लेकिन साथ-साथ थोडा बहुत एडिट भी करना हो तो PicPick आपके काम आयेगा। यह ग्राफिक डिजाइनर और घरेलू उपयोगकर्ताओं के अनुकूल और अपनी छवि बनाने के लिए सुविधाओं से युक्त हैं, PicPick सम्पूर्ण विशेषताओं सहित सभी प्रोग्राम में केप्चर लेने की सुविधा प्रदान करता है, और ये हल्का और एक अच्छा छवि सम्पादक भी है। इसमें एक color picker, color palette, pixel- ruler, protractor, crosshair और एक  whiteboard है।